ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 6 (2018)
मैथिली रूपिमिक विश्लेषक : एक व्युत्पादन आधारित अभिगम
Authors
सरोज कुमार झा, विजय कुमार कौल, पीयूष प्रताप सिंह, श्वेतांगी कुमारी
Abstract
यह शोधपत्र मैथिली से हिंदी मशीनी अनुवाद को लक्ष्य करते हुए उसके एक आंशिक भाग रूपिमिक विश्लेषक के निर्माण हेतु प्रस्तुत है जो संपूर्ण विश्लेषक के आंशिक भाग के निर्माण के उपरांत उनसे संबन्धित चुनौतियों पर केन्द्रित है। इस रूपिमिक विश्लेषक का निर्माण मैथिली से अन्य भाषा में मशीनी अनुवाद के दृष्टिगत निर्मित है। विश्लेषक के निर्माण की प्रक्रिया मिश्रित अभिगम पर आधारित है जो अधिकांशत: शब्दों में प्रयुक्त उपसर्ग एवं प्रत्यय की पहचान कर के उसके रूप को विश्लेषित कर परिणाम प्रस्तुत कर सके। इस शोध पत्र में मैथिली भाषा हेतु रूपिमिक विश्लेषक के निर्माण कार्य को संस्कृत के अनुरूप निर्मित करने की कोशिश की गई है जिसमें व्युत्पादन स्वरूप को कृदंत, तद्धित, स्त्री एवं समास के अनुरूप वर्णित किया गया है। साथ ही संबंधित परिचर्चा में मैथिली भाषा के चिह्नित समस्त स्वरूप एवं code switching एवं code mixing के दृष्टिकोण से भी समाधान प्रस्तुत है। विश्लेषण के स्वरूप को सर्वप्रथम संज्ञा, विशेषण, क्रिया एवं क्रिया-विशेषण शब्द वर्ग के अनुसार प्रयोग किया गया है। एवं विश्लेषण निर्माण कार्य में कार्पस आधारित अभिगम की भी मदद ली गई है। विश्लेषक निर्माण को चरण दर चरण प्रस्तुत किया गया है जिसमें उपसर्ग एवं प्रत्यय को सर्वप्रथम रेखांकित कर रूपावली के रूप में निर्माण किया गया है तत्पश्चात सभी धातु शब्दों की सूची निर्माण कर, उपसर्ग एवं प्रत्यय के संग धातु/नाम के संयोजन के आधार पर चिह्नित किया गया है। यह विश्लेषण यौगिक शब्दों के आधार पर है जबकि रूढ़ शब्दों को यथावत रखा गया है। इसमें समास में प्रयुक्त संज्ञा-समास, क्रिया-समास, Collocations, मुहावरों/कहावतों एवं आवृतिक शब्दों को भी नियमानुसार प्रस्तुत किया गया है। समस्त निर्माण कार्य जावा आधारित प्लेटफार्म पर निर्मित है ।
Download
Pages:27-30
How to cite this article:
सरोज कुमार झा, विजय कुमार कौल, पीयूष प्रताप सिंह, श्वेतांगी कुमारी "मैथिली रूपिमिक विश्लेषक : एक व्युत्पादन आधारित अभिगम". International Journal of Hindi Research, Vol 4, Issue 6, 2018, Pages 27-30
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

