Logo
International Journal of
Hindi Research
ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 1 (2021)
नवीन कृषि तकनीक एवं कृषक समाज बलरामपुर जनपद के विशेष संदर्भ में एक समाजशास्त्रीय अध्ययन
Authors
देव नारायण पांडेय, डॉ. मीनू मिश्रा
Abstract
भारत एक कृषि प्रधान देश है, कृषि भारतीय समाज की अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक सांस्कृतिक स्वरूप की आधारशिला है । नवीन कृषि तकनीक कृषि के क्षेत्र में अनेक परिवर्तन लाने में योगदान दिया है । बलरामपुर जनपद में नवीन कृषि तकनीक के प्रति जागरूकता का स्तर मुख्य रूप से कृषकों के शैक्षणिक स्थिति तथा कृषि जोत का आकार पर निर्भर करती है । बलरामपुर जनपद का सर्वेक्षण के दौरान यह पाया गया कि बड़े जोत एवं मध्यम जोत आकार वाले कृषिक नवीन कृषि तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं । ऐसे कृषकों के पास ट्रैक्टर, रोटावेटर,सीड ड्रील मशीन तथा नकदी फसल के रूप में सब्जियों, केला, गन्ना आदि की खेती करते हैं। अध्ययन क्षेत्र के बड़े जोत आकार वाले एवं उच्च शिक्षित कृषक नवीन कृषि तकनीक को आसानी से ग्रहण कर लेते हैं तथा लघु एवं सीमांत कृषक कृषि समाचारों को देरी से ग्रहण करते हैं । नवीन कृषि तकनीक आ जाने से संयुक्त परिवार नाभिक परिवार में परिवर्तित हो रहे हैं तथा मुखिया का परिवार पर नियंत्रण कमजोर हो रहा है ।
Download
Pages:09-12
How to cite this article:
देव नारायण पांडेय, डॉ. मीनू मिश्रा "नवीन कृषि तकनीक एवं कृषक समाज बलरामपुर जनपद के विशेष संदर्भ में एक समाजशास्त्रीय अध्ययन". International Journal of Hindi Research, Vol 7, Issue 1, 2021, Pages 09-12
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.