Logo
International Journal of
Hindi Research
ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 1 (2021)
शरद जोशी के व्यंग्य साहित्य का राजनैतिक सन्दर्भ
Authors
सुयश चाण्डक
Abstract
हिंदी साहित्य की व्यंग्य विधा में सशक्त लेखकीय उत्तरदायित्व के निर्वहन की बात आने पर मुझे सर्वप्रथम श्री शरद जोशी का ध्यान आता है। उन्होंने आजीवन अपने व्यंग्य के माध्यम से राजनीति, समाज और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन का सूत्रपात किया और प्रत्येक पाठक के ह्रदय में जागरूकता की छाप छोड़ दी। खासकर राजनीति पर उनका व्यंग्य मुझे अत्यंत प्रभावी और रोचक लगता है क्योंकि इसके द्वारा उन्होंने अकेले ही भारतीय राजनीति के सड़े-गले तत्वों को आड़े हाथों लिया, राजनैतिक प्रणाली को सुधार के लिए प्रेरित किया, नेताओं को उनके उत्तरदायित्व का बोध कराया और व्यंग्य जैसे अहिंसक हथियार की अपरम्पार शक्ति को सिद्ध किया। जब मैंने सर्वप्रथम जोशी जी के व्यंग्यों का अध्ययन किया तो मेरे मन में उनकी इसी कुशलता के स्त्रोत को समझने की जिज्ञासा उठी। इसलिए मैंने उपर्युक्त विषय का चयन किया। इस निबंध में मैं यह विश्लेषित करना चाहता हूँ कि शरद जोशी ने अपने व्यंग्यों में राजनैतिक विसंगतियों पर किस प्रकार प्रहार किया है। निबंध का आरम्भ मैं हिंदी व्यंग्य में शरद जोशी के स्थान की चर्चा द्वारा करूँगा। तत्पश्चात मैं राजनैतिक विसंगतियों पर आधारित जोशी जी की मुख्य रचनाओं की पहचान करूँगा। इस प्रकार की रचनाओं को फिर अपना कर्म-क्षेत्र बनाकर मैं इनका साहित्यिक अनुशीलन करूँगा और यह समझाऊँगा कि इन रचनाओं में शरद जोशी ने राजनीति की किन समस्याओं को रेखांकित किया है। मेरा मानना है कि इस प्रकार ही मैं अपने अनुसंधान प्रश्न के उत्तर की ओर बढ़ सकूँगा। इस निबंध को लिखते हुए मेरा लक्ष्य कदापि यह नहीं है कि मैं किसी की भावनाओं को आहत करूँ, राजनीति पर छींटाकशी करूँ या राजनीति की किसी एक विचारधारा को बढ़ावा देकर किसी दूसरी को नीचा दिखाऊँ। मैं निष्पक्ष रूप से केवल और केवल साहित्य की बेहतर समझ के लिए शरद जोशी के व्यंग्यों को विश्लेषित करना चाहता हूँ। मुझे आशा है कि यह अनुसंधान मुझे न केवल व्यंग्य की प्रभावोत्पादकता के स्त्रोत से परिचित कराकर साहित्य पठन में और सक्षम बनाएगा परन्तु साथ ही मेरे लिए साहित्य द्वारा समाज सुधार और जन-हित का मार्ग प्रकाशित करेगा।
Download
Pages:46-52
How to cite this article:
सुयश चाण्डक "शरद जोशी के व्यंग्य साहित्य का राजनैतिक सन्दर्भ". International Journal of Hindi Research, Vol 7, Issue 1, 2021, Pages 46-52
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.