ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 1 (2022)
निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार के प्रति विद्यार्थियों की अभिवृत्ति व जागरूकता का अध्ययन
Authors
कविता सागर
Abstract
प्रस्तुत शोध निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार के प्रति विद्यार्थियों की अभिवृत्ति व जागरूकता पर केंद्रित है। शोध में सीकर एवं झंुझुनू जिले के ग्रामीण एवं शहरी 80 सरकारी एवं निजी माध्यमिक विद्यालयों केे 800 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन में निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार के प्रति विद्यार्थियों की अभिवृत्ति का पता लगाने के लिए स्वनिर्मित अभिवृत्ति मापनी एवं जागरूकता का पता लगाने के लिए स्वनिर्मित जागरूकता मापनी का उपयोग किया गया। प्रतिशत सांख्यिकीय तकनीक का उपयोग दत्त विश्लेषण के लिए किया गया है। प्रस्तुत शोध के परिणाम स्पष्ट करते है कि निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार के प्रति विद्यार्थियों की अभिवृत्ति एवं जागरूकता औसत से उच्च स्तर पर पायी गयी। निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार के प्रति विद्यार्थियों की अभिवृत्ति एवं जागरूकता सकारात्मक है।
Download
Pages:36-39
How to cite this article:
कविता सागर "निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार के प्रति विद्यार्थियों की अभिवृत्ति व जागरूकता का अध्ययन ". International Journal of Hindi Research, Vol 8, Issue 1, 2022, Pages 36-39
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

