ARCHIVES
VOL. 9, ISSUE 6 (2023)
‘उत्तरा’ महिला पत्रिका में प्रकाशित कविताएं-एक विश्लेषण
Authors
निरुपमा तिवारी
Abstract
कविताएं मानव अनुभूतियों, भावनाओं को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम हैं।साहित्यिक पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित लेख जहाँ समाज को वैचारिक दृष्टिकोण से उन्नत बनाते हैं वहीं उन पत्रिकाओं में प्रकाशित कविताएं मानवीय भावनाओं तथा अनुभूतियों की अभिव्यक्ति के द्वारा समाज के हृदय को झकझोरने का कार्य करती हैं।साहित्य के दोनो क्षेत्र गद्य और काव्य उन्नत समाज के निर्माण में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाते हैं। ष्उत्तराष् महिला पत्रिका में प्रकाशित कविताएं भी इन्ही उच्च साहित्यिक आदर्शों को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर हैं। महिला विमर्श पर आधारित इस पत्रिका में नारी जीवन तथा समाज से जुड़े विभिन्न विषयों को मौलिक दृष्टिकोण से सामने लाया जाता रहा है।इस पत्रिका में प्रकाशित कविताएं पर्वतीय नारी के संघर्षशील जीवन से जुड़ी सभी परिस्थितियों को स्वर दे रहीं हैं। इन कविताओं में हमें नारी चेतना तथा परंपराओं से विद्रोह का भाव मुखर रूप में दिखाई पढ़ता है।
Download
Pages:4-7
How to cite this article:
निरुपमा तिवारी "‘उत्तरा’ महिला पत्रिका में प्रकाशित कविताएं-एक विश्लेषण". International Journal of Hindi Research, Vol 9, Issue 6, 2023, Pages 4-7
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

