ARCHIVES
VOL. 10, ISSUE 2 (2024)
मृणाल पाण्डे के साहित्य में नारी चेतना की अभिव्यक्ति
Authors
कु0 जया पाण्डेय
Abstract
हिन्दी साहित्य में महिला साहित्यकारों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मृणाल पाण्डे उन महिला साहित्यकारों में अपना एक विशेष स्थान रखती है। मृणाल पाण्डे की रचनाओं में स्त्री जीवन के प्रत्येक पहलु पर प्रकाश डाला गया है।
इनकी रचनाओं में हर वर्ग की स्त्रियों के संघर्षों का वर्णन हुआ है। इनकी स्त्रियाँ जहाँ एक तरफ हर प्रकार के शोषण का शिकार हो रही है वहीं दूसरी ओर इस शोषण के प्रति उनमें विद्रोह की भावना भी जाग रही है। इनकी रचनाओं में स्त्री-अस्तित्व सामाजिक असमानता, पितृसत्ता की बिडंबनाएँ तथा स्त्री की आत्म-सम्मान का संघर्ष अत्यंत गहराई से उभरता है। वहीं दूसरी तरफ नारी चेतना की अभिव्यक्ति विभिन्न रूपों में देखने को मिलती है। इनका साहित्य केवल स्त्री-संवेदना ही नहीं, बल्कि स्त्री की सामाजिक – सांस्कृतिक चेतना और परिवर्तन की आकांक्षा को भी स्वर देता है।
Download
Pages:35-36
How to cite this article:
कु0 जया पाण्डेय "मृणाल पाण्डे के साहित्य में नारी चेतना की अभिव्यक्ति". International Journal of Hindi Research, Vol 10, Issue 2, 2024, Pages 35-36
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

