ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 1 (2026)
स्वदेश दीपक के नाटक ’कोर्ट मार्शल’ की प्रासंगिकता का अध्ययन
Authors
डॉ0 सुरभि श्रीवास्तव
Abstract
हिन्दी नाटककारों ने भी अपनी लेखनी के माध्यम से दलितवर्ग की त्रासदी और पीड़ा को लोगों केे सामने लाने का प्रयास किया है। स्वदेश दीपक का कोर्ट मार्शल नाटक दलितों की पीड़ा, त्रासदी, संत्रास, वेदना और अभाव को उजागर करनेवाला नाटक है। कानून और संविधान द्वारा सबको समान अधिकार और दर्जा देने के बावजूद समाज में दलितों के साथ असमानता का व्यवहार किस प्रकार किया जाता है और आज भी उच्च वर्ग के मन में निम्न वर्ग के प्रति किस प्रकार जहर, विरोध और घृणा है इसका यथार्थ चित्रण स्वदेश दीपक ने कोर्ट मार्शल नाटक में किया है। कैप्टन बी.डी. कपूर द्वेष, तिरस्कार और अहंकार से भरा हुआ संकुचित मानसिकता वाला व्यक्ति है, जो रामचंदर को निरंतर प्रताड़ित करता रहता है।
अपमान और जहालतपूर्ण नीच व्यवहार बी.डी. कपूर की आदत बन जाती है। परिणामस्वरूप रामचंदर घुट-घुटकर जीने को मजबूर हो जाता है। जाति विषयक गंदी-गंदी गाली देकर प्रताड़ित किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप रामचंदर की सहनशीलता की मर्यादा टूट जाती है। कर्तव्यदक्ष, ईमानदार और मुस्तैद रामचंदर हथियार उठाने के लिए मजबूर हो जाता है और बी.डी. कपूर तथा कैप्टन मोहन वर्मा पर रायफल से गोली चला देता है, जिसमें कैप्टन मोहन वर्मा की उसी जगह पर ही मौत हो जाती है और बी.डी. कपूर गंभीर रूप से घायल हो जाता है।
अध्ययन का उद्देश्य
स्वदेश दीपक के नाटक कोर्ट मार्शल का परिचय।
दलित उत्पीड़न की समस्या को उजागर करने वाला नाटक कोर्ट मार्शल की मूल संवेदना को पाठकों तक पहुंचाना।
समाज में आज भी घटित होने वाली दलित उत्पीड़न की घटनाओं का परिचय प्राप्त करना और इस नाटक की समस्या के साथ जोड़ने का प्रयास करना।
कोर्ट मार्शल नाटक की प्रासंगिकता का अध्ययन करना।
दलितों के प्रति होने वाले अत्याचार आदि की घटनाओं का चित्रण करके समाज को इन अत्याचारों के प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रेरित करना आदि।
शोध पद्धति
वर्तमान शोध आलेख सामग्री विश्लेषण पद्धति पर आधारित है। इसके लिए द्वितीयक स्रोतों जैसे पुस्तकें और लेखों इत्यादि से सामग्री प्राप्त की गयी है।
Download
Pages:5-7
How to cite this article:
डॉ0 सुरभि श्रीवास्तव
"स्वदेश दीपक के नाटक ’कोर्ट मार्शल’ की प्रासंगिकता का अध्ययन". International Journal of Hindi Research, Vol 12, Issue 1, 2026, Pages 5-7
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

