Logo
International Journal of
Hindi Research
ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 2 (2026)
शिक्षक-प्रशिक्षुओं में भावनात्मक बुद्धिमत्ता एवं मनोवैज्ञानिक अनुकूलन का अन्तर्संबंध: एक अधि-संश्लेषणात्मक अध्ययन
Authors
ममता सिंह, डॉ. ममता व्यास
Abstract
वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम न होकर व्यक्तित्व विकास का प्रमुख साधन बन चुकी है। विशेषतः शिक्षक-प्रशिक्षुओं के संदर्भ में भावनात्मक बुद्धिमत्ता एवं मनोवैज्ञानिक अनुकूलन का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है, क्योंकि वे भविष्य के शिक्षकों के रूप में विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्रभावित करते हैं। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य शिक्षक-प्रशिक्षुओं में भावनात्मक बुद्धिमत्ता एवं मनोवैज्ञानिक अनुकूलन के अन्तर्संबंध का अधि-संश्लेषणात्मक विश्लेषण करना है। यह अध्ययन गुणात्मक प्रकृति का है तथा इसमें भारतीय लेखकों द्वारा प्रकाशित शोध पत्रों, पुस्तकों एवं अकादमिक स्रोतों का विश्लेषण किया गया है। चयनित साहित्य (2010–2025) को विषयवस्तु के आधार पर वर्गीकृत कर थीम आधारित विश्लेषण किया गया। अध्ययन में यह पाया गया कि भावनात्मक बुद्धिमत्ता के घटक जैसे- आत्म-जागरूकता, आत्म-नियंत्रण, सहानुभूति एवं सामाजिक कौशल, मनोवैज्ञानिक अनुकूलन के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं।
इस अध्ययन के विश्लेषण से यह भी स्पष्ट हुआ कि उच्च भावनात्मक बुद्धिमत्ता वाले शिक्षक-प्रशिक्षु तनाव प्रबंधन, सामाजिक अनुकूलन एवं निर्णय-निर्माण में अधिक सक्षम होते हैं। इसके विपरीत, निम्न भावनात्मक दक्षता वाले व्यक्तियों में अनुकूलन संबंधी समस्याएँ अधिक पाई जाती हैं। अध्ययन भारतीय संदर्भ में यह निष्कर्ष प्रस्तुत करता है कि शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भावनात्मक शिक्षा एवं परामर्श सेवाओं का समावेश अत्यंत आवश्यक है।
Download
Pages:207-211
How to cite this article:
ममता सिंह, डॉ. ममता व्यास "शिक्षक-प्रशिक्षुओं में भावनात्मक बुद्धिमत्ता एवं मनोवैज्ञानिक अनुकूलन का अन्तर्संबंध: एक अधि-संश्लेषणात्मक अध्ययन". International Journal of Hindi Research, Vol 12, Issue 2, 2026, Pages 207-211
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.