ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 3 (2026)
आषाढ़ का एक दिन की मल्लिकाः त्याग, विरह और आत्मसम्मान की त्रासदी
Authors
डॉ0 सुरभि श्रीवास्तव
Abstract
साठोत्तर हिन्दी नाटकों की परंपरा में मोहन राकेश के नाटक ’’आषाढ़ का एक दिन’’ का महत्वपूर्ण स्थान है। प्रेम, समर्पण, त्याग, विरह, विद्रोह आदि के धरातल को स्पर्ष करती हुई यह नाट्यकृति आधुनिक हिंदी नाटक की प्रतिनिधि कृति और मील का पत्थर है। नाटक की नायिका मल्लिका भारतीय नारी के उस व्यक्तित्व का प्रतिबिंब है जो प्रेम में समर्पित होने के साथ ही आत्मसम्मान और आत्मचेतना का प्रतीक है। मल्लिका केवल कालिदास की प्रेयसी नहीं है बल्कि भारतीय स्त्री के त्याग, समर्पण, आत्मसम्मान और अन्तर्द्वन्द्व का सषक्त प्रतीक है। प्रस्तुत शोध आलेख का उद्देष्य मल्लिका की पीड़ा के विविध रूपों जैसे- प्रेम, विरह, प्रतीक्षा, सामाजिक उपेक्षा, आर्थिक अभाव, स्त्री अस्मिता आदि का स्त्री विमर्ष और मानवीय संवेदना के आलोक में विष्लेषण करना है। ’’आषाढ़ का एक दिन’’ केवल प्रेम-कथा नहीं, बल्कि आधुनिक स्त्री-चेतना और मानवीय संवेदना का महत्त्वपूर्ण साहित्यिक दस्तावेज है।
शोध का उद्देष्य
आषाढ़ का एक दिन में मल्लिका के चरित्र का आलोचनात्मक अध्ययन करना।
मल्लिका की पीड़ा के विविध आयामों- प्रेम, विरह, प्रतीक्षा, त्याग, सामाजिक उपेक्षा, आर्थिक विवशता तथा आत्मसम्मान का विश्लेषण करना।
मल्लिका के चरित्र में निहित स्त्री-अस्मिता, आत्मचेतना एवं अस्तित्व-बोध की पहचान करना।
यह प्रतिपादित करना कि मल्लिका का चरित्र आधुनिक हिन्दी नाटक में स्त्री की गरिमा, संवेदनशीलता और आत्मसम्मान का सशक्त प्रतीक है। आदि।
शोध पद्धति
प्रस्तुत शोध गुणात्मक प्रकृति का है तथा इसमें मुख्यतः विश्लेषणात्मक, व्याख्यात्मक एवं आलोचनात्मक शोध पद्धतियों का प्रयोग किया गया है। अध्ययन का प्रमुख आधार मोहन राकेश के नाटक आषाढ़ का एक दिन का गहन पाठ है। इसके साथ ही विषय से संबंधित पुस्तकों, शोध-ग्रंथों, शोध-पत्रों तथा समीक्षात्मक साहित्य का भी सहायक स्रोत के रूप में उपयोग किया गया है।
Download
Pages:52-54
How to cite this article:
डॉ0 सुरभि श्रीवास्तव
"आषाढ़ का एक दिन की मल्लिकाः त्याग, विरह और आत्मसम्मान की त्रासदी". International Journal of Hindi Research, Vol 12, Issue 3, 2026, Pages 52-54
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

