ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 3 (2026)
हिन्दी , विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा
Authors
डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल
Abstract
विश्व में भाषाओं की रैंकिंग एथ्नोलोग नाम की प्रतिष्ठित संस्था करती है । यह अमेरिकी संस्था है । एथ्नोलोग हिन्दी को तीसरे स्थान पर दिखाता है जबकि हिन्दी विश्व में पहले स्थान पर है. इस शोध के उपरांत भारत के तथा विश्व के भाषाविद अब हिन्दी को पहले स्थान पर मानने लगे हैं ।
इस शोध की प्रामाणिकता सिद्ध करने के लिए इसका 4 1 चरणों में परीक्षण किया गया जिसमें इस शोध पर विश्व विद्यालयों में विद्वानों द्वारा विचार विमर्श , विशिष्ट संगोष्ठियों में परीक्षण, भाषा प्राधिकारियों द्वारा परीक्षण , भाषाविदों व हिन्दी के विद्वानों के विचार/ अभिमत आमंत्रित करके तथा विश्लेषणात्मक फैक्ट चेक द्वारा शोध की सत्यता का पता लगाया गया । इन सभी चरणों में यह शोध प्रामाणिक सिद्ध हुई है । इसी आधार पर , वित्त मंत्रालय , भारत सरकार ने सभी बैंकों , बीमा कंपनियों एवं वित्तीय संस्थाओं को सरकारी निर्देश दिये थे कि सभी हिन्दी कार्यशालाओं में इस शोध को अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाये व साथ ही गृह पत्रिकाओं के इसे प्रकाशित किया जाये ।
विश्व में हिन्दी की संख्या की गणना में कई प्रकार की गलतियाँ हुई हैं जैसे हिन्दी भाषा और मानक हिन्दी भाषा में भ्रम पैदा करके केवल मानक हिन्दी को ही हिन्दी माना है, जो गलत है । उर्दू भाषा को अलग भाषा मानते हुए उर्दू भाषियों को हिन्दी जानकारों में नहीं गिना गया जबकि इनकी गणना एथ्नोलोग के मानदंडों के अनुसार हिन्दी के जानकारों में होनी चाहिए थी । भारत में और विश्व में हिंदी जानकारों की संख्या बहुत कम आंकी गयी है .
इस शोध से संबन्धित सामग्री एवं प्रमाणीकरण संबंधी 3500 से अधिक मूल दस्तावेज़ वैश्विक हिंदी शोध संस्थान के पास उपलब्ध हैं।
Download
Pages:64-69
How to cite this article:
डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल "हिन्दी , विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा". International Journal of Hindi Research, Vol 12, Issue 3, 2026, Pages 64-69
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

