ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 1 (2018)
सामाजिक विकास में सोशल मीडिया की भूमिका : एक अध्ययन
Authors
राहुल कुशवाहा, डॉ. सुषमा गॉधी
Abstract
सोशल मीडिया वर्तमान समय समाज में सबसे लोकप्रिय सूचनाओं के व्यापक संचार माध्यम बन गया है। जिसके फलस्वरूप पूरे दुनिया के सामाजिक स्तर, संस्कृति, विस्तार और विकास पर अलग किश्म का बदलाव दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया से सम्बंधित सामाजिक वेबसाइटें लम्बें समय से बिछड़े दोस्तों और नाते-रिश्तेदारों से पुनः सम्बन्ध स्थापित कराने के साथ ही रोज नये दोस्त बनाने, रोजाना नये सृजित विचारों को निकट संबंधियों से साझा करने से लेकर व्यापार विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। विद्यालयों, विश्वविद्यालयों में पढ़नें वाले छात्र अपनी शैक्षिक दक्षता और संचार कौशल में सुधार करने के लिये सोशल माध्यमों के द्वारा अपने सहपाठियों और शिक्षकों से सहयोग ले रहे हैं। आज ज्यादातर बेरोजगार युवा अपने कैरियर और व्यापार के सिलसिले में अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर तलाश हेतु लिंकडिन जैसी सोशल वेबसाइटों का प्रयोग करते हैं। राष्ट्रीय और अर्न्तराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदाओं के समय में आपदा प्रबंधन के लोग और स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग सोशल मीडिया का उपयोग कर ज्यादा से ज्यादा स्वयंसेवकों को अपने राहत अभियान से जोड़ते हैं जिससे प्रभावित क्षेत्रों में राहतकार्य जरूरतमंदों तक आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। सोशल मीडिया के प्रभाव से राजनीति और राजनीतिज्ञ भी अछूते नहीं रह गये हैं। अमेरिका, भारत, मिस्र, ईरान समेत दुनिया के कई आम चुनावों में सोशल मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। दुनिया के तमाम राजनीतिज्ञों ने रैलियों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई है। अब तक किये गये अध्ययनों से यह महसूस हो रहा है कि सोशल मीडिया समाज की तस्वीर को बदलने में एक सक्षम माध्यम साबित हो सकता है।
Download
Pages:20-23
How to cite this article:
राहुल कुशवाहा, डॉ. सुषमा गॉधी "सामाजिक विकास में सोशल मीडिया की भूमिका : एक अध्ययन". International Journal of Hindi Research, Vol 4, Issue 1, 2018, Pages 20-23
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

