ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 2 (2026)
विभिन्न व्यवसायों में नौकरी छोड़ने की भावना, मानसिक तनाव एवं कार्य-संतुष्टि पर संयुक्त अध्ययन(पुरुष एवं महिला पेशेवर) पर आधारित एक तुलनात्मक शोध अध्ययन)
Authors
डॉ. ए. के. द्विवेदी, डॉ. वैभव चतुर्वेदी
Abstract
आधुनिक जीवनशैली, बढ़ती प्रतिस्पर्धा, कार्य का दबाव तथा पारिवारिक एवं सामाजिक अपेक्षाओं के कारण विभिन्न व्यवसायों में कार्यरत लोगों में मानसिक तनाव, असंतोष तथा नौकरी छोड़ने की भावना तेजी से बढ़ रही है। प्रस्तुत संयुक्त अध्ययन का उद्देश्य विभिन्न व्यवसायों जैसे इंजीनियर, डॉक्टर, मैनेजर, बैंक कर्मचारी, शिक्षक, नर्सिंग स्टाफ (सिस्टर्स), प्रशासनिक कर्मचारी तथा अन्य पेशेवर वर्गों में मानसिक तनाव, कार्य-संतुष्टि तथा नौकरी छोड़ने की प्रवृत्ति का विश्लेषण करना है।
यह अध्ययन लगभग 550 प्रतिभागियों पर आधारित है, जिसमें पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों को सम्मिलित किया गया। अध्ययन में पाया गया कि अत्यधिक कार्यभार, सम्मान की कमी, असुरक्षित कार्य वातावरण, आर्थिक दबाव, पारिवारिक तनाव तथा मानसिक थकान नौकरी छोड़ने की इच्छा के प्रमुख कारण हैं। महिला कर्मचारियों में कार्य एवं परिवार के संतुलन की समस्या अधिक पाई गई, जबकि पुरुष कर्मचारियों में आर्थिक दबाव एवं करियर असुरक्षा प्रमुख कारण रहे।
अध्ययन यह भी दर्शाता है कि उचित परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, सकारात्मक कार्य वातावरण तथा समय-समय पर विश्राम एवं योग-ध्यान जैसी गतिविधियाँ तनाव कम करने में सहायक हो सकती हैं।
Download
Pages:135-137
How to cite this article:
डॉ. ए. के. द्विवेदी, डॉ. वैभव चतुर्वेदी "विभिन्न व्यवसायों में नौकरी छोड़ने की भावना, मानसिक तनाव एवं कार्य-संतुष्टि पर संयुक्त अध्ययन(पुरुष एवं महिला पेशेवर) पर आधारित एक तुलनात्मक शोध अध्ययन)". International Journal of Hindi Research, Vol 12, Issue 2, 2026, Pages 135-137
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

